Showing posts with label राष्ट्रभाषा हिंदी. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रभाषा हिंदी. Show all posts

Wednesday, January 28, 2015

राष्ट्रभाषा हिंदी - नया हिन्दी गाना गीत कविता

राष्ट्रभाषा हिंदी

राष्ट्रभाषा हिंदी - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

हिंदी अपनी राष्ट्रभाषा, हिंद है देश हमारा
चंहुमुखी विकास हो हिंदी का, यही देश का नारा

आओ मिलकर प्रण करें, हम राजभाषा अपनाएंगे
मन-वचन और कर्म से हिंदी का मान बढ़ाएंगे
आज़ादी से पहले का गौरव हिंदी को पुन: दिलाएंगे
यही महान है ध्येय हमारा, कहती संविधान की धारा
हिंदी अपनी राष्ट्रभाषा, हिंद है देश हमारा

बोलचाल की भाषा से उठकर, कार्यालिक भाषा हो हिंदी
हिन्दोस्तां के जन-जन की लेखन भाषा हो हिंदी
सरकारी कार्यालयों में भी, कामकाज़ की भाषा हो हिंदी
सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों की मातृभाषा हो हिंदी
हिन्दीं हैं हम, हिंदी है भाषा, गूंजे राष्ट्र हमारा
हिंदी अपनी राष्ट्रभाषा, हिंद है देश हमारा

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर, हिंदी का सम्मान हो
समझौता हो, या बैठक हो, हिंदी उसकी जान हो,
हर हिंदी का कर्त्तव्य है, हिंदी का उसे ज्ञान हो
शान हो हिंदी की विश्व में, ऐसा इसका उत्थान हो
गुणगान करे सारा विश्व, और ब्रहमांड में हो जयकारा
हिंदी अपनी राष्ट्रभाषा, हिंद है देश हमारा

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015
राष्ट्रभाषा हिंदी - नया  हिन्दी गाना गीत कविता
राष्ट्रभाषा हिंदी - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

Read More »