Wednesday, January 28, 2015

बेवफाई - नया हिन्दी गाना गीत कविता

बेवफाई

बेवफाई - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

होठों से लगाके पी लूं, तू वो जाम ही नहीं
सीने पे गुदा के जी लूं, तू वो नाम ही नहीं

बेवफाई का सबब, अब तक जान ना सका
चेहरे पे लगे मुखौटे को, पहचान ना सका
तूं छू ले हर बुलंदी को, हम बेनाम ही सही

होठों से लगाके पी लूं, तू वो जाम ही नहीं
सीने पे गुदा के जी लूं, तू वो नाम ही नहीं

मायूसी का आलम, हमें जीने नहीं देता
तन्हाई का आलम, हमें जीने नहीं देता
जिसकी करूँ इबादत, तूं वो राम ही नहीं

होठों से लगाके पी लूं, तू वो जाम ही नहीं
सीने पे गुदा के जी लूं, तू वो नाम ही नहीं

काली घनी रातों में, अकेला जगता ही रहा मैं
भुला के सब कुच्छ, खुद को ठगता ही रहा मैं
खुशियों से भरदे दामन, ऐसी कोई शाम ही नहीं

होठों से लगाके पी लूं, तू वो जाम ही नहीं
सीने पे गुदा के जी लूं, तू वो नाम ही नहीं

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015

बेवफाई - नया  हिन्दी गाना गीत कविता
Read More »

तेरे प्यार में - नया हिन्दी गाना गीत कविता

तेरे प्यार में 

तेरे प्यार में - नया हिन्दी गाना गीत कविता

लड़का : तेरे प्यार में मैंने जग को भुलाया
जग को भुलाया जानम, जग को भुलाया, तेरे प्यार में
लड़की : मैंने भी प्यार में तेरा संग निभाया
तेरा संग निभाया साजन, तेरा संग निभाया, तेरे प्यार में

लड़की : साँसों की सरगम पिया तुझको पुकारे
लड़का : बंशी बनाके मुझे होंठों से लगाले
लड़की : वारी जाऊं तुझपे हाय कैसा नशा छाया, तेरे प्यार में

लड़का : तेरे प्यार में मैंने जग को भुलाया
जग को भुलाया जानम, जग को भुलाया, तेरे प्यार में
लड़की : मैंने भी प्यार में तेरा संग निभाया
तेरा संग निभाया साजन, तेरा संग निभाया, तेरे प्यार में

लड़का : पागल हुआ मन मेरा शराबी सा झूमता
लड़की : बेकाबू हुआ मन मेरा, प्यार तुम्हे चूमता
लड़का : घूमता जहान सारा, ये कैसा नशा छाया, तेरे प्यार में

लड़का : तेरे प्यार में मैंने जग को भुलाया
जग को भुलाया जानम, जग को भुलाया, तेरे प्यार में
लड़की : मैंने भी प्यार में तेरा संग निभाया
तेरा संग निभाया साजन, तेरा संग निभाया, तेरे प्यार में

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015

तेरे प्यार में - नया हिन्दी गाना गीत कविता
Read More »

मुझे छू ना ना सनम - नया हिन्दी गाना गीत कविता

मुझे छू ना ना सनम

मुझे छू ना ना सनम - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

मुझे छू ना ना सनम, तुझे तेरी जान की कसम
मेरी जान की कसम, मैं मर जाऊँगी, हाय मैं मर जाउंगी

मेरे दिल की धड़कन बढ़ती
मेरी साँस तेज़ सी चलती
ना नज़र तेरे से हटती, मैं मर जाऊँगी, हाय मैं मर जाउंगी

ना दिल पे काबू रहता
मेरा जोबन दरिया बहता
मेरा रोम रोम ये कहता, मैं मर जाऊँगी, हाय मैं मर जाउंगी

जब प्रेम ज्वाला सुलगे,
साँसों की लड़ियाँ उलझे
प्रेम बीज़ जब उपजे, तो मैं मर जाऊँगी, हाय मैं मर जाउंगी

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015-16
Read More »