Wednesday, January 28, 2015

कन्या भ्रूण हत्या - नया हिन्दी गाना गीत कविता

कन्या भ्रूण हत्या

कन्या भ्रूण हत्या  - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

हम हरियाणे के छोरे हैं, दूध के भरे बखोरे हैं
शिक्षा दीक्षा माड़ी है, पर कोठी बँगला गाड़ी है
खेती का अम्बार है, पैसे की भरमार है
सारे ठाठ बाठ हैं, फिर भी बारह-बाट हैं
बाकी सारी मौज़ है, पर कुंवारों की फ़ौज़ है
समाज में सन्नाटा है, छोरियों का घाटा है
छोरे सबने प्यारे हैं, सबके दुलारे हैं
छोरी एक आँख भाती नहीं, माँ भी छोरी को ज़नाति नहीं
सबने चाहिए छोरे वारिस, इसलिए छोरां की होती बारिश
छोरियां का सूखा पड़ग्या, हरियाणे का रुक्का पड़ग्या
छोरी कम, छोरे ज्यादा, इब कर लो वारिस पैदा
छोरी पैदा होती नहीं, शादी म्हारी होती नहीं
ज़िन्दगी झण्ड है , फिर भी हमने घमण्ड है
कन्या भ्रूण हत्या यहाँ, रोज रोज होवै है
मरी हुई इंसानियत, गफलत में सोवै है
छोरियां की कमी के कारण, दुल्हन खरीदते हैं
कोख में ही मार छोरी, अपणा ज़मीर बेचते हैं
छोरे ऊँचे, छोरी नीची, दोयम दर्ज़ा देते हैं
औरतों को मर्दों से, नीचा ही समझते हैं
अब भी समय है, समझ जाओ, जाग जाओ
घर में औरत को, बराबरी का दर्ज़ा दिलाओ
औरतों को शिक्षित करो, कन्याओं को दीक्षित करो
माँ, बहिन, बेटी बहू को, इज़्ज़त बख्शा करो
कन्या भ्रूण हत्या रोको, कन्या की रक्षा करो
फिर देखना हरियाणे में कैसी खुशियां छायेंगी
मै हरियाणे की बेटी हूँ, कन्या गर्व से दोहराएंगी

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015-16

कन्या भ्रूण हत्या  - नया  हिन्दी गाना गीत कविता
कन्या भ्रूण हत्या  - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

कन्या भ्रूण हत्या  - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

कन्या भ्रूण हत्या  - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

कन्या भ्रूण हत्या  - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

Read More »

राशन डिपो धारक की आत्मकथा - नया हिन्दी गाना गीत कविता

राशन डिपो धारक की आत्मकथा 

राशन डिपो धारक की आत्मकथा - नया  हिन्दी गाना गीत कविता
(तर्ज़ : यो यो हनी सिंह)

चार बोरी अनाज की, बात है ये राज़ की
धंधा मेरा चोखा है, मुनाफा भी मोटा है
थोड़ी सी बेईमानी, थोड़ी सी झूठ है
थोड़ी सी बदनीयत और लूट ही लूट है

कोई कुछ बोल जाए, किसी की मज़ाल नहीं
कभी यहाँ अनाज नहीं, कभी यहाँ दाल नहीं
जो भी मुंह खोलेगा, उसका कोटा काट दूंगा
आधा राशन बेच दूंगा, आधा सब मे बाँट दूंगा

कानूनी दांव पेंच सारे नियम ढीले हैं
ऊपर से नीचे तक सब धांधली में मिले हैं
मेरा कोई दोष कोनी, मैं तो सिस्टम का पुर्जा हूँ
बेईमानी, बदनीयती और भ्रष्टाचार से उपजा हूँ

मुझको बदलना है तो सिस्टम को बदल डालो
जागो उठो खड़े हो, राजनीती को बदल डालो
जब तक ये न होगा, बक- बक करते रहो
भूख और कुपोषण से रोज रोज मरते रहो

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015-16

राशन डिपो धारक की आत्मकथा - नया  हिन्दी गाना गीत कविता
Read More »

आपकी मौजूदगी - नया हिन्दी गाना गीत कविता

आपकी मौजूदगी

आपकी मौजूदगी - नया  हिन्दी गाना गीत कविता

ज़लवा ए हुस्न आपका, रोशन हो गया यह ज़हाँ
नज़र ए इनायत आपकी, महफ़िल हो गई और जवाँ

आपके आने से पहले, महफ़िल थी कुछ खोई-खोई
चन्द्रमा की चाँदनी भी, मद्धिम सी थी सोई-सोई
आपकी मौजूदगी का चर्चा चारों ओर यहाँ
नज़र ए इनायत आपकी, महफ़िल हो गई और जवाँ

खुशबु ए ज़न्नत से, सरोबार थी पहले भी महफ़िल
आपके दीदार से यहाँ, धड़क उठे लोगों के दिल
दिल थाम के बैठे हैं हम तो कहीं लग जाए ना यहाँ-वहाँ
नज़र ए इनायत आपकी, महफ़िल हो गई और जवाँ

एक नज़र पाने को आतुर, सब दिल को बिछाए बैठे हैं
कहीं थम ना जाए दिल की धड़कन, साँस थमाए बैठे हैं
पर आपको मैं क्या कहूँ जो दिल दे बैठे हो वहाँ कहाँ
नज़र ए इनायत आपकी, महफ़िल हो गई और जवाँ

ज़लवा ए हुस्न आपका, रोशन हो गया यह ज़हाँ
नज़र ए इनायत आपकी, महफ़िल हो गई और जवाँ

रचयिता : आनन्द कवि आनन्द कॉपीराइट © 2015-16

Read More »